दिल्ली-एनसीआर में छाया घना कोहरा, देरी से चल रहीं 22 ट्रेनें

दिल्ली-एनसीआर बुधवार की सुबह कोहरे की घनी चादर में लिपटा रहा। घने कोहरे के चलते दृश्यता बेहद कम है। दिल्ली में सुबह का तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नोएडा में सुबह सात बजे तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली में सुबह सात बजे तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा।