गोली मारो बयान पर अनुराग ठाकुर का किया बचाव

बीजेपी सांसद ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के विवादित बयान गोली मारो.. का भी बचाव किया। उन्होंने एक चैनल से बात करते हुए कहा कि देश के गद्दारों को गोली मारने की बात कही गई है। उन्होंने कहा, 'देश की जनता की भावना है कि गद्दारों को नहीं बख्शा जाए। यह मैं नहीं कह रहा हूं, यह देश की जनता कह रही है। आप देश की जनता से जाकर पूछिए कि उनका क्या मन है।'